पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र से आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
मालसलामी थाना पुलिस को आर्म्स एक्ट के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मालसलामी थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मालसलामी थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर 12:30 बजे इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।