पटना ग्रामीण: कांटी फैक्ट्री रोड में गिरफ्तार दो शराब तस्करों की निशानदेही पर बहादुरपुर में नकली शराब फैक्ट्री का हुआ उद्घाटन
बुधवार की रात 10 बजे उत्पाद विभाग ने कांटी फैक्ट्री रोड में शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं, तस्करों की निशानदेही पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने बहादुरपुर स्थित एक लॉज में छापेमारी कर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का उद्भेन किया और भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री को बरामद किया है।