पटना ग्रामीण: जहरीली शराब से मौत की घटना प्रशासनिक फेल्योर नहीं: मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा का अजीबोगरीब बयान
राज्य के सीवान और सारण जिले में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पूरे मामले पर बिहार सरकार को मद्य निषेध मंत्री मंत्री रत्नेश सदा का अजीबो गरीब बयान सामने आया है। गुरुवार की सुबह 11 बजे अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जहरीली शराब से मौत की घटना प्रशासनिक फेल्योर नहीं है।