पटना ग्रामीण: जहरीली शराब से मौत की घटना पर मृतकों के परिजनों को मिले मुआवजा: सदाकत आश्रम में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह
राज्य के सीवान और सारण जिले में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पूरे मामले पर सदाकत आश्रम में गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द मुआवजे दिये जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।