पटना ग्रामीण: अगमकुआं थाना क्षेत्र से गैर जमानती वारंट के आधार पर दो अभियुक्त गिरफ्तार
अगमकुआं थाना क्षेत्र से दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को इन दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। न्यायालय के द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारंट के आलोक में यह गिरफ्तारी की गई है। गुरुवार दोपहर करीब 2:15 पर सोशल मीडिया के माध्यम से इस गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है।