शासकीय आदर्श महाविद्यालय में संभाग स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन
====
शासकीय आदर्श महाविद्यालय संभाग स्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमें सागर एवं दमोह जिले के महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योग विधाओं में अपने उत्कृष्ट कौशल, शारीरिक संतुलन, लचीलापन, एकाग्रता एवं तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामों में पुरुष वर्ग में सागर जिले की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग में भी सागर जिले की टीम विजेता रही, जबकि दमोह जिले की टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में चयनित विजेता टीम आगामी राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में सागर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी।