#UP:मथुरा सुनों गन्ना विकास एवं चीनी मिल.कैबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी आपको मिल चालू करनी पड़ेगी ?
#MathuraNews #ChhataSugarMill #SugarMillProtest #FarmersProtest #Chhata
मथुरा के छाता में लंबे समय से बंद पड़ी शुगर मिल को दोबारा चालू कराने की मांग तेज होती जा रही है। मिल के संचालन की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से जारी धरना अब धीरे-धीरे बड़े आंदोलन का रूप ले रहा है। क्षेत्र के किसान, युवा और स्थानीय लोग आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। हाल ही में भूतपूर्व सैनिक परिषद ने भी मिल चालू कराने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। आंदोलन की शुरुआत समाजसेवी दीपक शर्मा के अनशन से हुई थी। कथित मारपीट की घटना के बाद आंदोलन और गरमा गया। अब धरना स्थल पर लगातार लोगों की संख्या बढ़ रही है।
MYogiAdityanath
Akhilesh Yadav
Etmadpur, Agra | Sep 9, 2026