लहार के युवाओं ने दिल्ली लगाई दहाड़
लहार के असवार से क्षेत्र के निवासी संगठन के जिला अध्यक्ष पण्डित अवधेश पचौरी एवं युवा प्रदेश सचिव रोहित पाराशर के नेतृत्व में भिण्ड जिले से करीब 200 लोगों ने दिल्ली जंतर मंतर पर आरक्षण विरोध प्रदर्शन में भाग लिया
अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति भारत वर्ष ने आज दिल्ली जंतर मंतर पर आरक्षण के विरोध में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया l प्रदर्शन की अगुआई राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित सुभाष चतुर्वेदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पण्डित मोना थापक ने की जिसमें मध्यप्रदेश से प्रदेश महासचिव पण्डित के के द्विवेदी भोपाल प्रदेश संगठन मंत्री पण्डित गजेन्द्र मिश्रा प्रदेश सह संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ पण्डित रेखा दुबे ग्वालियर प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ पण्डित रोहित पाराशर भिण्ड के नेतृत्व में प्रदेश के कई जिलों के क्षत्रिय एवं ब्राह्मण भाई बहिन उपस्थित हुए वही गुजरात से प्रदेश उपाध्यक्ष पण्डित करुणेश पाण्डेय हरियाणा से प्रदेश अध्यक्ष पण्डित राकेश चौबे युवा प्रदेश अध्यक्ष पण्डित अभिषेक मिश्रा उत्तर प्रदेश से महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पण्डित सची प्रभा त्रिवेदी दिल्ली प्रदेश के युवा एवं वरिष्ठ पदाधिकारी बिहार से प्रदेश अध्यक्ष पण्डित मुरारी झा ने नेतृत्व किया इस प्रदर्शन में संगठन के विभिन्न राज्यों से आए हुए करीब 2000 लोगों ने भाग लिया प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल की लाठी चार्ज से भी दो चार होना पड़ा इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित सुभाष चतुर्वेदी ने स्पष्ट कहा कि जब तक यूजीसी वापस नहीं किया जाएगा और जातिगत आरक्षण समाप्त नहीं किया जाएगा अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति आन्दोलन करती रहेगी इसके लिए कितने ही वर्ष क्यों न लग जाएं सवर्णों के हक की लड़ाई हम लड़ते रहेंगे