.लहार नवीन बस स्टैंड एक सितम्बर से होगा चालू*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*लहार नगरपालिका में एसडीएम ने ली बैठक,दिए दिशा निर्देश*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार..आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को एसडीएम लहार महेंद्र सिंह सौजन्या की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद लहार कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमे प्रभारी सीएमओ अतुल रावत,थाना प्रभारी लहार शिव सिंह यादव एवं बस यूनियन के अध्यक्ष सदस्य बस ऑपरेटर एवं विधुत विभाग के इंजीनियर उपस्थित रहे,उक्त बैठक में नगर पालिका परिषद लहार द्वारा निर्मित नवीन बस स्टैंड को चालू किए जाने के संबंध में एसडीएम महोदय द्वारा दिशा निर्देश दिए गए एवं आगामी सात दिवस में सभी तैयारी पूर्ण करने हेतु सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बस यूनियन से आए हुए गणमान्य नागरिकों से चर्चा की गई तथा एक सितम्बर से नवीन बस स्टैण्ड चालू करने के निर्देश दिए गए.