मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत जिले का तीसरा शिविर आलमपुर में आयोजित
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत जिले का तीसरा शिविर लहार अनुविभाग अंतर्गत आलमपुर के शासकीय स्नातक महाविद्यालय में आयोजित किया गया।
शिविर में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत तथा एसडीएम लहार द्वारा जनसुनवाई कर नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों को 84 आवेदन प्राप्त हुए। मेडिकल बोर्ड द्वारा 18 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए।
कलेक्टर ने शिविर के पूर्व शासकीय स्नातक महाविद्यालय आलमपुर परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया।
अभियान अंतर्गत जिला कलेक्टर ने एकीकृत शाला शासकीय माध्यमिक विद्यालय गोरा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया। सीईओ जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत खूजा और शासकीय माध्यमिक विद्यालय खूजा का निरीक्षण किया गया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#भिण्ड
#Bhind
1 views | Bhind, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026