*लहार में दीनदयाल रसोई योजना बनी मजाक*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*गरीबों और जरूरतमंदों को पोष्टिक भोजन के नाम पर परोसा जा रहा गर्म नमकीन दाल का पानी*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*भरपेट भोजन की जगह मात्र आधा चमचा पानी की दाल दी जा रही,दोबारा मांगने पर बताया जाता है कि 5 रुपए में समोसा भी नही आता है*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार..राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना' के तहत गरीब, मजदूर और असहाय नागरिकों को मात्र 5 रुपए में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है,लेकिन उक्त योजना का लहार में मजाक बनाया जा रहा है इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए,रसोई केंद्रों पर प्रतिदिन दाल, चावल, रोटी और मौसमी हरी सब्जी परोसी जाना चाहिये, भोजन की गुणवत्ता और केंद्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, जिससे दिहाड़ी मजदूरों और दूर-दराज से आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिल सके,
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*रसोई की छत से टपक रहा पानी*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
दीनदयाल रसोई योजना के तहत जिस भवन का उपयोग किया जा रहा है उसकी छत से पानी टपक रहा है,खाना बनाते समय राशन का सामान व अन्य सामग्री में बरसात का पानी भर रहा है जिससे भोजन की पोष्टिकता पर सवाल खड़े हो रहे है,रसोई बना रही महिला द्वारा बताया गया कि सामान रखने के लिये सुरक्षित जगह नही है भवन में जगह जगह पानी टपक रहा है,जिसकी बजह से खाना बनाने में तो परेशानी हो ही रही है साथ मे रसोई का सामान भी भीग जाता है,
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*शुलभ शौचालय महीनों से नही हुआ साफ,गन्दगी पसरी*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
दीनदयाल रसोई भवन के अंदर स्थित शुलभ शौचालय महीनों से साफ नही किया गया है जिस कारण से चारो तरफ गंदगी फैली हुई है,खाना खाने से पहले या बाद में हाथ धोने तक की सुविधा उपलब्ध नही है,साफ सफाई के लिये कर्मचारी नियुक्त है लेकिन कर्मचारी की लापरवाही की बजह से चारो तरफ गन्दगी फैली हुई है जिस कारण स्वच्छता पर सवाल उठ रहे है।
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*खाने की गुणबत्ता पर भी उठ रहे सवाल*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
गरीब और दिहाड़ी मजदूरों के लिये बनाई गई रसोई में खाना पर भी सवाल उठ रहे है,रसोई में खाना खा रहे ब्यक्ति द्वारा बताया गया कि खाना निम्नस्तर का दिया जा रहा है,खाना के नाम पर गर्म दाल का पानी खिलाया जा रहा है,इसके अलावा भरपेट भोजन की बात सोचना दूर की कौड़ी है,खाने में सिर्फ एक बार में आधा चमचा दाल दी जा रही है,दोबारा मांगने पर स्टाफ द्वारा मना कर दिया जाता है और कहा जाता है कि बाजार में 5 रुपए का समोसा भी नही मिलता है यहाँ भरपेट कैसे खिला देंगे
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
नवागत सीएमओ अतुल रावत का कहना...आपके द्वारा जानकारी मिली है जल्दी ही दीनदयाल रसोई का निरीक्षण कर सुधार करवाएंगे।