महरौनी: ग्राम डोंगरा खुर्द निवासी किसान की सर्पदंश से हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
तहसील महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरा खुर्द निवासी पर्वत पुत्र छंदू उम्र करीबन 26 वर्ष को गुरुवार को खेत की सिंचाई करते समय सर्प ने डस लिया। परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सीमावर्ती मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है।