मोहड़ा: मोहड़ा प्रखंड के कजूर ग्राम में लक्ष्मी नाट्य कला मंच का उद्घाटन समारोह आयोजित, अतरी विधायक हुए शामिल
Muhra, Gaya | Nov 9, 2026 मोहड़ा प्रखंड के कजूर ग्राम में सोमवार संध्या लक्ष्मी नाट्य कला मंच के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अतरी विधायक रोमित कुमार शामिल हुए और मंच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने माता लक्ष्मी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित कर क्षेत्र के सुख, समृद्धि एवं उन्नति की मंगलकामना की।