खानपुर: खानपुर कस्बे के राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में 1 और 2 नवंबर को खानपुर ग्रामीण ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का होगा आयोजन
खानपुर कस्बे के राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में खानपुर ग्रामीण ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का 1 व 2 नवंबर को आयोजन होगा। जन चेतना नवयुवक मंडल आयोजक मनोज गुर्जर ने आज बुधवार को शाम 4:30 बजे के लगभग बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 1 व 2 नंवबर को दो दिवसीय कबड्डी महाकुंभ का आयोजन होगा। विजेता टीम को ₹11000 नकद पुरस्कार दिया जाएगा ।