गंगधार: लूनाखेड़ा गांव में एनीकट के पास रास्ता कट जाने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी
गंगधार उपखंड क्षेत्र के लूनाखेड़ा गांव में एनीकट के पास रास्ता कट जाने से ग्रामीणों को अपने खेत कुएं पर आने जाने में बड़े परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, ग्रामीणों ने बताया कि गांव के झाला समाज की पूरी जमीन इस क्षेत्र में है और यहां एनीकट के पास एक तरफ का किनारा पानी के बहाव से कटने के कारण हमारा रास्ता बंद हो गया है तुरंत इसे मरम्मत कर सही कराया जाए।