गंगधार: उन्हैल के श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ मे अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर युवक महासंघ का 19वा राष्ट्रीय महाधिवेशन हुआ आयोजित
उन्हैल के श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ महातीर्थ में अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर युवक महासंघ का 19वां राष्ट्रीय महाधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों द्वारा भी संबोधित किया गया। महाधिवेशन में सम्पूर्ण देश की 500 से अधिक इकाई के 1200 सदस्य उपस्थित हुए। 29 नवीन इकाइयों की घोषणा की।