गंगधार: भवानीमंडी में जैन समाजजनों ने हर्षोल्लास से मनाया श्रुतपंचमी का पर्व
भवानीमंडी में जैन समाजजनों द्वारा श्रुतपंचमी का पर्व हर्षोल्लास से पूजा अर्चना कर मनाया। दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष विजय जैन जूली ने बताया कि श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर दिगंबर जैन समाज द्वारा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जिनवाणी माता की सामूहिक पूजन अर्चना की गई, साथ ही इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा शास्त्रों की साज-सज्जा की गई व संगीतमय पूजा अर्चना की।