गंगधार: चौमहला में लो वोल्टेज से परेशान होकर आम नागरिक समिति ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
चौमहला में लो वोल्टेज से परेशान आम नागरिक समिति सदस्यों द्वारा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में बताया कि वार्ड नं 13 में पर्याप्त मात्रा में बिजली वोल्टेज नहीं आने से इस भीषण गर्मी में घरेलू उपकरण एवं बिजली संबंधित कार्यों में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसे लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की।