गंगधार: सरवर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत
उन्हैल थाना क्षेत्र के सरवर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया, मामले में जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि छोटी कालीसिंध नदी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सुभाष नाथ की मौत हो गई, पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।