गंगधार: आंवलीकला मे शटडाउन लेकर डीपी पर कार्य कर रहा था विद्युत कर्मी, जीएसएस कर्मी ने कर दी लाइन चालू, युवक की मौके पर हुई मौत
आंवली कलां में एक खेत पर डीपी का नया कनेक्शन करने के दौरान सरकनिया निवासी एक युवक दशरथ सिंह 11 हजार केवी की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गईं । घटना के तीन घंटे बाद भी युवक का शव विद्युत पोल पर ही लटका रहा लेकीन विभागीय कर्मचारी मौके पर नही पहुंचे जिसके चलते ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाही की मांग की है।