भोरे: कोरेया दीक्षित गांव में बिजली चोरी के आरोप में मामला दर्ज, ₹2365 का जुर्माना, पुलिस ने शुरू की जांच
भोरे थाना क्षेत्र के कोरेया दीक्षित गांव में बिजली कंपनी के जेई सुदीप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान कोरेया दीक्षित गांव के नितेश दीक्षित के नव निर्मित मकान पर छापेमारी कर बिना वैध कनेक्शन के बिजली चोरी करते पकड़ा गया। जांच में पता चला की कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर बिजली का उपभोग किया जा रहा था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।