Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

कोरबा के मुड़ापार बाजार रोड पर वर्षों से बदबू की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को सांस लेने तक में दिक्कत का सामना करना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार विभागों का ध्यान अब तक इस ओर नहीं गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास मौजूद मांस और मछली की दुकानों से निकलने वाला अपशिष्ट खुले में फेंक दिया जाता है, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैलती रहती है। यह समस्या नई नहीं बल्कि कई वर्षों से चली आ रही है, बावजूद इसके इसके स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नजर नहीं आता। अब सवाल यह है कि इसे प्रशासनिक लापरवाही माना जाए या फिर स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने वालों की जिम्मेदारी तय की जाए? आखिर कब तक मुड़ापार के लोग और राहगीर इस बदबू से परेशान होते रहेंगे? #korba#chhattisgarh #chhattisgarhupdate24 #viral #public

Korba, Korba | Jun 15, 2026