विद्यालयों में बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सुरक्षित वातावरण देने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यालय में प्रहरी क्लब गठित कर नशामुक्ति अभियान को नियमित रूप से संचालित किया जाए। शिक्षक विद्यार्थियों से संवाद करें और उन्हें तंबाकू तथा अन्य नशीले पदार्थों के स्वास्थ्य और भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव समझाएँ।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी.पी. उपाध्याय, जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh