2.70 करोड़ फॉलोअर्स वाले पवन साहू की पत्नी को मिले सिर्फ 270 वोट, सरपंच चुनाव में हुई हार!
राजस्थान के तीसरे चरण के सरपंच चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। भीलवाड़ा जिले की फुलियाखुर्द ग्राम पंचायत से सोशल मीडिया पर मशहूर पवन साहू की पत्नी कोमल साहू ने सरपंच पद का चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें केवल 270 वोट मिले। वहीं भगवतीलाल सोनी ने करीब 1200 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स और जमीनी चुनाव में मिले वोटों के बीच का यह अंतर चर्चा का विषय बना हुआ है।
#PawanSahu #KomalSahu #SarpanchElection #RajasthanElection #RajasthanNews BhilwaraNews PhuliaKhurd PanchayatElection ElectionResult RajasthanPolitics SSSONews BreakingNews