सेवा परमो धर्म गौकुल गौ धाम कानसर में हरा चारा ताजा सब्जी पशु आहर लड्डू की सेवा - टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन
1500 किलोग्राम हरा चारा सब्जी पशु आहर लड्डू गौ माता को खिलाए
बीकानेर दीपावली के उत्सव के बाद ओर देव दिवाली के मध्य आज टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के सभी सदस्यों द्वारा कानासर रोड पर स्थित गाेकुल गौ धाम में गाय माता के हरा चारा ताजा सब्जी में गोभी आलू घीया टमाटर तरबूज के साथ साथ आयुर्वेदिक पशु आहर लड्डू गौ माता को अपने हाथों से खिलाए ।
कार्यक्रम में टीम के सदस्य लक्ष्मण रामावत पंकज कंसल प्रकाश सामसुखा सुनील कंसल गोविंद भांभू सन्नी अग्रवाल लक्ष्य गहलोत गीतिका गहलोत डॉ अभिमन्यु चोहान साकिर मीडिया रिपोर्टर विजय चौधरी सहित संस्थापक सदस्य दिलीप गुप्ता उपस्थित रहे ।
वरिष्ठ समाजसेवी समाजसेवी सतपाल कंसल ओर आज के प्रोग्राम की मुख्य अतिथि पिंकी शर्मा सरस फाउंडेशन की चेयरपर्सन रहे ।
गौशाला धाम के संस्थापक के विजय सिंह को उपहार स्वरूप आटा ओर चावल भेंट किए । आज का आयोजन टीम की सदस्य गीतिका को संस्थान की ओर से मोमेंटो ओर आने वाले शुभ मंगल पाणिग्रहण संस्कार पर मंगल कामना के साथ बधाई दी गई । विजय सिंह ने संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त के साथ गौ धाम का स्मृति चिन्ह भेंट किया ।