पचरुखी: जसौली भारती टोला के पास बाइक से गिरकर एक अधेड़ व्यक्ति घायल
जसौली भारती टोला के समीप बुधवार की संध्या पांच बजे बाइक से गिरकर एक अधेड़ जख्मी हो गया। जख्मी अधेड़ रसूलपुर निवासी फखरु आलम है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अधेड़ अपनी बाइक से सिवान से सामन लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान जसौली भारती टोला के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिरकर जख्मी हो गया।