*दि सहारनपुर वॉइस / न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 प्राथमिक विद्यालय छज्जा के शिक्षक सोहन सिंह को मिला “उत्कृष्ट शिक्षक” सम्मान!!*
*👉🏾👉🏾 शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह में जनपद के 39 शिक्षकों का हुआ सम्मान, उत्कृष्ट कार्यों की हुई सराहना!!*
_सहारनपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को दिल्ली रोड स्थित विकास भवन सभागार में शिक्षक समाज के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के 39 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।इसी क्रम में विकासखंड साढ़ौली कदीम के खेड़ी मुस्तकम स्थित प्राथमिक विद्यालय छज्जा में तैनात शिक्षक सोहन सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, कर्तव्यनिष्ठा तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे सराहनीय प्रयासों के लिए “उत्कृष्ट शिक्षक” सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।समारोह के मुख्य अतिथियों महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कु. कोमल चौधरी तथा गोचर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने का कार्य नहीं!करते, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जीवन में आगे बढ़ने की भावना विकसित करते हैं। शिक्षकों के समर्पण और मेहनत से ही समाज को योग्य एवं जिम्मेदार नागरिक प्राप्त होते हैं।इस अवसर पर शिक्षक सोहन सिंह को सम्मान मिलने पर अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।सम्मान प्राप्त करने के बाद सोहन सिंह ने आयोजकों एवं सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान उसके विद्यार्थियों की सफलता और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखना है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। समारोह उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ!!!_
Behat, Saharanpur | Sep 5, 2026