सोरांव: होलागढ़ थाना क्षेत्र के मालापुर में जल भराव से स्कूली बच्चों और लोगों को हो रही समस्या
सोरांव तहसील अंतर्गत होलागढ़ के मालापुर गांव में सार्वजनिक पक्की सड़क पर पिछले दो साल से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। गांव की मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा होने से स्कूली बच्चों,राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठहरे हुए गंदे पानी से समस्या हो रही है। उक्त प्रकरण को लेकर उपजिलाधिकारी सोरांव को लिखित शिकायत की गई है।