कुंडा: किलहनापुर गांव में सर्पदंश से पूर्व प्रधान शैलेन्द्र पांडेय का निधन, गंगा घाट पर गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के किलहनापुर गांव के पूर्व प्रधान 60 वर्षीय शैलेन्द्र पांडेय उर्फ बबलू पांडेय की सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी आकस्मिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बुधवार शाम 4 बजे गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।