Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

केरेडारी में ग्रामीणों का धरना खत्म, आश्वासन के बाद कोयला ढुलाई फिर शुरू | #keredari | CoalTransport

India | Jul 16, 2026

MORE NEWS

अंजुमन फरोग ए उर्दू की वार्षिक बैठक ,भाषा के विकास पर मंथन
झारखंड में उर्दू अकादमी का गठन और शिक्षकों की बहाली की उठी माँग 

रांची: राजधानी रांची के कर्बला चौक स्थित गुलशन मैरिज हॉल में शनिवार को 'अंजुमन फरोग-ए-उर्दू झारखंड' की वार्षिक बैठक हुई। बैठक में राज्य में उर्दू भाषा के संरक्षण, प्रसार और उर्दू भाषी छात्रों के भविष्य को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद इकबाल ने भावी योजनाओं का खाका पेश किया, वहीं केंद्रीय सचिव मोहम्मद गालिब नश्तर ने पिछले पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड रखते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही आज अंजुमन को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली है।
बैठक के दौरान झारखंड में उर्दू भाषा की वर्तमान स्थिति की गहरी समीक्षा की गई और कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए।  राज्य सरकार से मांग की गई कि  प्रदेश में अविलंब उर्दू अकादमी का गठन करे और उसे पूरी तरह सक्रिय करे। इसके साथ ही उर्दू स्कूलों और सरकारी शिक्षण संस्थानों में लंबे समय से खाली पड़े उर्दू शिक्षकों के पदों पर तत्काल बहाली की मांग पर भी विशेष जोर दिया गया।
बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी दफ्तरों में उर्दू भाषा का उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर हिंदी के साथ-साथ उर्दू में भी साइनबोर्ड लगाए जाएं। इसके अलावा उर्दू पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष स्कॉलरशिप, करियर काउंसलिंग और कोचिंग की व्यवस्था शुरू करने पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।

*अक्टूबर में जुटेगा देशभर के विद्वानों का जमावड़ा*

संस्था के एजेंडे में आगामी अक्टूबर माह में प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। सेमिनार के प्रभारी डॉ. दानिश हम्माद जाज़िब ने जानकारी दी कि इसका विषय याद-ए-रफ्तगान झारखंड (झारखंड की दिवंगत साहित्यिक शख्सियतों की याद में) रखा गया है। इसके लिए देश भर के शोधकर्ताओं से 50 फीसदी से अधिक मक़ाले (शोध पत्र) प्राप्त हो चुके हैं, जबकि शेष जुलाई तक आने की उम्मीद है। यह राज्य का एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन होगा, जिसमें देशभर के नामचीन उर्दू विशेषज्ञ और विद्वान शिरकत करेंगे।
इससे पूर्व, कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हाफिज मोहम्मद दानिश अयाज़ द्वारा कुरान की तिलावत से हुआ। इसके पश्चात मोहम्मद मुकर्रम हयात ने शायर दिलशाद नज़्मी की खूबसूरत नज़्म पेश कर महफिल में समां बांध दिया।
बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने उर्दू के विकास पर अपने बेबाक विचार रखे। इनमें मुख्य रूप से हाजी रईस खान, दिलशाद नज़्मी, अरशद जमाल, डॉ. जाहिद इकबाल, मो. सैफ उल हक, डॉ. शाहनवाज़ खान नमकीन, डॉ. शगुफ्ता बानो, राशिद जमाल, मुकर्रम हयात, मो. आरिफ, डॉ. अब्दुल बासित, शगूफा तहज़ीब, सरफराज़ आलम कादरी, मो. आसिफ, मंसूर आलम, मो. तहसीन और आरिब हम्माद शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. दानिश हम्माद जाज़िब ने किया, जबकि अंत में हिना आफरीन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

अंजुमन फरोग ए उर्दू की वार्षिक बैठक ,भाषा के विकास पर मंथन झारखंड में उर्दू अकादमी का गठन और शिक्षकों की बहाली की उठी माँग रांची: राजधानी रांची के कर्बला चौक स्थित गुलशन मैरिज हॉल में शनिवार को 'अंजुमन फरोग-ए-उर्दू झारखंड' की वार्षिक बैठक हुई। बैठक में राज्य में उर्दू भाषा के संरक्षण, प्रसार और उर्दू भाषी छात्रों के भविष्य को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद इकबाल ने भावी योजनाओं का खाका पेश किया, वहीं केंद्रीय सचिव मोहम्मद गालिब नश्तर ने पिछले पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड रखते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही आज अंजुमन को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली है। बैठक के दौरान झारखंड में उर्दू भाषा की वर्तमान स्थिति की गहरी समीक्षा की गई और कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। राज्य सरकार से मांग की गई कि प्रदेश में अविलंब उर्दू अकादमी का गठन करे और उसे पूरी तरह सक्रिय करे। इसके साथ ही उर्दू स्कूलों और सरकारी शिक्षण संस्थानों में लंबे समय से खाली पड़े उर्दू शिक्षकों के पदों पर तत्काल बहाली की मांग पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी दफ्तरों में उर्दू भाषा का उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर हिंदी के साथ-साथ उर्दू में भी साइनबोर्ड लगाए जाएं। इसके अलावा उर्दू पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष स्कॉलरशिप, करियर काउंसलिंग और कोचिंग की व्यवस्था शुरू करने पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। *अक्टूबर में जुटेगा देशभर के विद्वानों का जमावड़ा* संस्था के एजेंडे में आगामी अक्टूबर माह में प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। सेमिनार के प्रभारी डॉ. दानिश हम्माद जाज़िब ने जानकारी दी कि इसका विषय याद-ए-रफ्तगान झारखंड (झारखंड की दिवंगत साहित्यिक शख्सियतों की याद में) रखा गया है। इसके लिए देश भर के शोधकर्ताओं से 50 फीसदी से अधिक मक़ाले (शोध पत्र) प्राप्त हो चुके हैं, जबकि शेष जुलाई तक आने की उम्मीद है। यह राज्य का एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन होगा, जिसमें देशभर के नामचीन उर्दू विशेषज्ञ और विद्वान शिरकत करेंगे। इससे पूर्व, कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हाफिज मोहम्मद दानिश अयाज़ द्वारा कुरान की तिलावत से हुआ। इसके पश्चात मोहम्मद मुकर्रम हयात ने शायर दिलशाद नज़्मी की खूबसूरत नज़्म पेश कर महफिल में समां बांध दिया। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने उर्दू के विकास पर अपने बेबाक विचार रखे। इनमें मुख्य रूप से हाजी रईस खान, दिलशाद नज़्मी, अरशद जमाल, डॉ. जाहिद इकबाल, मो. सैफ उल हक, डॉ. शाहनवाज़ खान नमकीन, डॉ. शगुफ्ता बानो, राशिद जमाल, मुकर्रम हयात, मो. आरिफ, डॉ. अब्दुल बासित, शगूफा तहज़ीब, सरफराज़ आलम कादरी, मो. आसिफ, मंसूर आलम, मो. तहसीन और आरिब हम्माद शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दानिश हम्माद जाज़िब ने किया, जबकि अंत में हिना आफरीन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Chanho, Ranchi | Jun 20, 2026

विश्व योग दिवस पर आईएचएम राँची में योग कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित

विश्व योग दिवस के अवसर पर होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) राँची में इंडियन योगिनी एसोसिएशन के सहयोग से इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'योग फॉर हेल्दी एजिंग" योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग सत्र का संचालन आयुष मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध इंडियन योगिनी एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रिया मुंडा के नेतृत्व में इंडियन योगी एसोसिएशन की  राज्य अध्यक्ष श्रीमती  अर्चना चौधरी और टीम सदस्य श्रीमती राखी वर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया। योग सत्र के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, पश्चिमोत्तानासन, भुजंगासन सहित कपालभाति क्रिया, अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने प्रत्येक योगासन के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला।

विश्व योग दिवस पर आईएचएम राँची में योग कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित विश्व योग दिवस के अवसर पर होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) राँची में इंडियन योगिनी एसोसिएशन के सहयोग से इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'योग फॉर हेल्दी एजिंग" योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग सत्र का संचालन आयुष मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध इंडियन योगिनी एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रिया मुंडा के नेतृत्व में इंडियन योगी एसोसिएशन की राज्य अध्यक्ष श्रीमती अर्चना चौधरी और टीम सदस्य श्रीमती राखी वर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया। योग सत्र के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, पश्चिमोत्तानासन, भुजंगासन सहित कपालभाति क्रिया, अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने प्रत्येक योगासन के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला।

Chanho, Ranchi | Jun 20, 2026

रांची आरएसएस कार्यालय में हुए पेट्रोल बम हमले का पुलिस ने किया पर्दाफाश देखिए रांची पुलिस के प्रेस कॉन्फ्रेंस

#ranchipolice

रांची आरएसएस कार्यालय में हुए पेट्रोल बम हमले का पुलिस ने किया पर्दाफाश देखिए रांची पुलिस के प्रेस कॉन्फ्रेंस #ranchipolice

Chanho, Ranchi | Jun 18, 2026

RSS कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला करने वाले सभी आरोपी झारखंड के हैं। लोहरदगा के रहने वाले दो और एक आरोपी रांची का, भागने के दौरान सैफ का हुआ हॉफ एनकाउंटर।

#ranchirssoffice #RanchiNews #JharkhandNews

RSS कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला करने वाले सभी आरोपी झारखंड के हैं। लोहरदगा के रहने वाले दो और एक आरोपी रांची का, भागने के दौरान सैफ का हुआ हॉफ एनकाउंटर। #ranchirssoffice #RanchiNews #JharkhandNews

Chanho, Ranchi | Jun 18, 2026

सांगा इको टेक क्रेशर में ग्रामीणों का हंगामा, ब्लास्टिंग से नुकसान का आरोप

कांके प्रखंड के पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित सांगा इको टेक क्रेशर में मंगलवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्रेशर के खदान क्षेत्र में की जा रही ब्लास्टिंग के कारण आसपास के घरों में दरारें पड़ रही हैं तथा लोगों को भी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
संपर्क सूत्र: +91 79033 18037
जमील अख्तर, जिप सदस्य प्रतिनिधि

सांगा इको टेक क्रेशर में ग्रामीणों का हंगामा, ब्लास्टिंग से नुकसान का आरोप कांके प्रखंड के पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित सांगा इको टेक क्रेशर में मंगलवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्रेशर के खदान क्षेत्र में की जा रही ब्लास्टिंग के कारण आसपास के घरों में दरारें पड़ रही हैं तथा लोगों को भी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। संपर्क सूत्र: +91 79033 18037 जमील अख्तर, जिप सदस्य प्रतिनिधि

Chanho, Ranchi | Jun 17, 2026