विश्व योग दिवस पर आईएचएम राँची में योग कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित
विश्व योग दिवस के अवसर पर होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) राँची में इंडियन योगिनी एसोसिएशन के सहयोग से इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'योग फॉर हेल्दी एजिंग" योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग सत्र का संचालन आयुष मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध इंडियन योगिनी एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रिया मुंडा के नेतृत्व में इंडियन योगी एसोसिएशन की राज्य अध्यक्ष श्रीमती अर्चना चौधरी और टीम सदस्य श्रीमती राखी वर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया। योग सत्र के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, पश्चिमोत्तानासन, भुजंगासन सहित कपालभाति क्रिया, अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने प्रत्येक योगासन के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला।
Chanho, Ranchi | Jun 20, 2026