लखीसराय: लखीसराय जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल की हुई जांच
पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर मंगलवार एवं बुधवार के बीच रात्रि जिले में सघन गश्ती अभियान चलाया गया. बुधवार अपराह्न 12 बजे इसे लेकर लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर जानकारी साझा किया गया. पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम अजीत प्रताप सिंह समिति अन्य वरीय पदाधिकारी ने गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया तथा अपराध नियंत्रण को लेकर निर्देश दिए.