संघर्ष समिति बना रही राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड दिल्ली के घेराव की योजना : गुरु शरण परमार
क्रमिक अनशन के 54वें दिन महिलाओं की टीम बैठी
जोगिंदर नगर।
क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) बचाओ संघर्ष समिति ने सोमवार को लोक निर्माण विश्राम गृह जोगिंदर नगर में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जिसमें समिति के महासचिव अजय ठाकुर, संयोजक कुशाल भारद्वाज, उपाध्यक्ष रामलाल वालिया, सलाहकार ज्ञान चंद ठाकुर, बिशन दास बहल, शुभ राय धरवाल, कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे l पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव गजपत राव जाधव व केंद्रीय आयुष सचिव डॉ. राजेश कोटेचा का धन्यवाद किया कि जिन्होंने संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सूनी और राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा का भी संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने के लिए धन्यवाद किया l परमार ने कहा कि काफी दिनों के बाद आयुष मंत्री दिल्ली जरुरी काम निपटाने एक दिन के लिए आए थे उसमें हमारी संघर्ष समिति से बैठक भी उनके एजेंडा में एक थी l आयुष मंत्री ने समिति की बात सुनी और कहा उनको केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, सांसद राजीव भारद्वाज, अनुराग ठाकुर, कँगना रनौत, भाजपा के महाराष्ट्र महामंत्री संगठन अजय जमवाल आदि सब जनप्रतिनिधियों ने इस संस्थान को जोगिंदर नगर में ही रखने के संस्तुतिपत्र प्राप्त हुए हैं और संघर्ष समिति भी अगर पिछले 52 दिनों से क्रमिक अनशन कर रही है तो विषय की गंभीरता उनको समझ आ गई है और जल्दी ही वह सारी रिपोर्ट लेकर उचित कार्यवाही करेंगे l परमार ने कहा कि केंद्रीय आयुष सचिव राजेश कौटेचा ने भी बिना पूर्वनिर्धारित मीटिंग के बावजूद भी संघर्ष समिति को मिलने का समय दिया और पूरा आश्वासन दिया है कि वह इस संस्थान को यहीं रखने की पूरी कोशिश करेंगे l परमार ने कहा कि राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड के सी.ई.ओ. महेश कुमार दधीच ने संघर्ष समिति के 2-3 घंटे आग्रह के बावजूद भी हमारी बात सुनना लाजमी नहीं समझा जिसका संघर्ष समिति में रोष व्याप्त है और परमार ने कहा कि अगर उन्होंने अपना रवैया सही नहीं किया तो संघर्ष समिति राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड दिल्ली का घेराव करने को मजबूर होगी जिसके लिए कई संगठनों से बातचीत भी चली हुई है l वहीं क्रमिक अनशन के 54वें दिन बी. डी. सी. सदस्य एहजु गोलवां अभिषेक, एहजु पंचायत के वार्ड सदस्य सुषमा कटौच, वंदना, गीता देवी, चंचल राणा, कंचन आदि पांचों वार्ड सदस्य बैठी l
Jogindarnagar, Mandi | Oct 12, 2026