तपोवन, धर्मशाला से कांगड़ा जिला के विभिन्न बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे 41 बच्चों को पांच दिवसीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण पर झंडी दिखाकर किया रवाना
इस भ्रमण के दौरान बच्चे दिल्ली, आगरा, फतेहपुर सीकरी और जयपुर सहित अनेक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कर देश की समृद्ध विरासत, विविधता और गौरवशाली परंपराओं से रूबरू होंगे। बच्चों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की गई है।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल , तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी , राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रतन, भवानी पठानिया , संजय अवस्थी, सुरेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
Jogindarnagar, Mandi | Nov 21, 2026