जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे डी.बी.पी.एस स्कूल के जमा दो के बच्चे
जोगिंद्रनगर, उमेश कुमार: दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर के जमा दो के बच्चे जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण कर लौट आए हैं। प्रधानाचार्य राजेश डोगरा ने बताया कि इस दौरान बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ जयपुर में हवा महल, जंतर-मंतर,सिटी प्लेस, अलबर्ट म्यूजियम,बिरला टैंपल, आमेर फोर्ट,जल महल व बापू मार्कीट के अलावा जैसलमेर में सोनार किला, पत्तवों की हवेली, लौंगेवाला बार्डर तथा तनोट माता टैंपल में घूमने का आनंद लिया व विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां भी ली। स्कूल चेयरमैन विजय जमवाल व प्रधानाचार्य राजेश डोगरा ने बताया कि भविष्य में भी स्कूल द्वारा समय-समय पर ऐसे शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जाते रहेंगे।