Public App Logo
Profile Picture

Devbhumi Live Tv

@usr28326715
50Followers
0Following
जोगिंद्रनगर में आज विराजेंगे गणपति महाराज, 14 से 25 सितंबर तक चलेगा बाल गणपति महोत्सव

जोगिंद्रनगर/शिव कुमार। 
बाल गणपति महोत्सव समिति जोगिंद्रनगर की ओर से आयोजित तेरहवें बाल गणपति महोत्सव का  शुभारंभ आज 14 सितंबर से होने जा रहा है। महोत्सव के तहत गणपति महाराज की भव्य प्रतिमा की स्थापना पंडाल में की जाएगी। समिति की ओर से महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 14 सितंबर को प्रातः 10 बजे के बाद नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे पंडाल में गणपति महाराज की विधिवत स्थापना की जाएगी। गणपति महोत्सव के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन होगा।

कार्यक्रम के तहत गणपति जी की प्रातःकालीन आरती सुबह 8:30 बजे तथा सायंकालीन आरती शाम 7:30 बजे होगी। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए 14 सितंबर से 24 सितंबर तक प्रतिदिन रात 8 से 10 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने तथा गणपति महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।

महोत्सव के अंतिम दिन 24 सितंबर को रात 7:30 बजे पंडाल में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। गणपति महाराज की प्रतिमा का विसर्जन 25 सितंबर को शाम  5 बजे बड़ौंण (भराडू) में किया जाएगा।

बाल गणपति महोत्सव समिति प्रधान राज ठाकुर, सचिव सुनील कुमार सोनू एवं उप प्रधान अजय बावा ने श्रद्धालुओं से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है। समिति के अनुसार हर वर्ष की भांति इस बार भी महोत्सव को और अधिक भव्य रूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
RCFC बचाओ क्रमिक अनशन 24वें दिन में पहुँचा : गुरु शरण परमार 
जोगिंदर नगर/शिव कुमार।
क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) बचाओ संघर्ष समिति का जोगिंदर नगर स्थित सुविधा केंद्र को सोलन नौणी विश्वविद्यालय में स्थानांत्रित होने की अधिसूचना को रद्द करवाने के लिए पिछले 24 दिनों से चला हुआ है l यह जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के जिला उपाध्यक्ष अर्पित वर्मा अपनी टीम के साथ बैठे थे और आज रोपड़ी कलैहडू पंचायत से नागेश राणा, बल्ह जौली पंचायत से अशोक परमार, यौरा पंचायत से विवेक राणा और छत्तर पंचायत से देवीदास रांगड़ा 24वें दिन के क्रमिक अनशन कि जिम्मेदारी उठाई l इस जिम्मेदारी देने के उपलक्ष्य पर कुशाल भारद्वाज, अजय ठाकुर, ब्रिज गोपाल अवस्थी, भूपेंद्र ठाकुर, दूनी चंद राणा, पूर्ण चंद, साहिल चौधरी, अमन, विकास, समीर, नीरज, अरुण, जतिन, कृपाल सिंह, पान सिंह, कांशीराम वर्मा, हरीश बहल, अंकित आदि मौजूद रहे l परमार ने कहा कि 13 सितम्बर रविवार को प्रातः 11:00 बजे जोगिंदर नगर में संघर्ष समिति की एक बैठक रखी गई है जिसमें आगामी सप्ताह की संघर्ष समिति की रुपरेखा तय की जाएगी
आस्था और सेवा का संगम, शिव भूमि शनिदेव कमेटी ने लगाया विशाल भंडारा
जोगिंदर नगर/उमेश कुमार। 
शिव भूमि शनिदेव कमेटी की ओर से शनिवार को शिव भूमि परिसर में आमजनमानस के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हर शनिवार को आयोजित होने वाले इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के आयोजन में कमेटी के साहिल वालिया, अजय बावा, राज ठाकुर, निकेश सूद, सनी वालिया, कमल सूद और जोनू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कमेटी सदस्यों ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि शनिवार को आयोजित होने वाला भंडारा सेवा एवं धार्मिक आस्था का प्रतीक है। कमेटी का प्रयास है कि नियमित रूप से इस तरह के सेवा कार्यों को जारी रखते हुए जरूरतमंदों एवं आमजन की सेवा की जाए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सेवा कार्यों में भी बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आह्वान किया।
चंडीगढ़ में किराए के कमरे में मृत मिला 23 वर्षीय हिमाचल का युवक
एचआईवी/एड्स जागरूकता को लेकर व्याख्यान एवं जांच शिविर आयोजित

जोगिंद्रनगर/पंकज पालिया।
राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय, जोगिंद्रनगर में रेड रिबन क्लब (RRC) एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी/एड्स के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण एवं वैज्ञानिक जानकारी देने के साथ-साथ एचआईवी जांच की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रकाश चौहान ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के कारणों, बचाव के उपायों एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी देते हुए जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। आईसीटीसी काउंसलर करिश्मा वर्मा ने एचआईवी संक्रमण के कारणों, इसके फैलने के तरीकों, बचाव के उपायों तथा समय पर जांच करवाने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में करीब 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक एचआईवी जांच करवाई तथा एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने और इससे जुड़े भेदभाव को समाप्त करने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर रेड रिबन क्लब की समन्वयक प्रो. कौमुदी शर्मा तथा एनसीसी समन्वयक लेफ्टिनेंट डॉ. स्मृति भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के संबंध में सही जानकारी प्रदान करने के साथ समाज में व्याप्त भ्रांतियों एवं भेदभाव को दूर करने के लिए जागरूक करना रहा।
जय दुर्गा मां कॉलेज ऑफ नर्सिंग का शानदार प्रदर्शन, 4th Year Regular Batch का 100% रिजल्ट

जोगिंदर नगर, उमेश कुमार। 
जय दुर्गा मां कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नियर शानन, जोगिंदर नगर ने 4th Year Regular Batch के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। यह उपलब्धि कॉलेज, विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए गर्व का विषय है।

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, नेरचौक, मंडी, हिमाचल प्रदेश द्वारा 10 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे 4th Year Regular Batch का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम में कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल किए।

टॉप स्थान हासिल करने वाली छात्राएं
 • 🥇 प्रथम स्थान – Tanishtha — SGPA 8.46
 • 🥈 द्वितीय स्थान – Sneha Goswami — SGPA 8.23
 • 🥉 तृतीय स्थान – Ritika Bhardwaj — SGPA 8.04

कॉलेज की Principal Mrs. Chhavi ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय कॉलेज के समर्पित एवं मेहनती शिक्षकों के मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम को भी दिया।

वहीं कॉलेज के MD Dr. Rakesh Dharwal ने परीक्षा परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए सभी सफल छात्राओं एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत का यह शानदार परिणाम पूरे कॉलेज के लिए गौरव का विषय है।

कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि 100 प्रतिशत परिणाम और उत्कृष्ट प्रदर्शन से कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है। कॉलेज की ओर से सभी छात्राओं एवं शिक्षकों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर गुजरात में गूंजा हिमाचल का स्वर
वन कर्मचारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, अगले वर्ष राष्ट्रीय कार्यक्रम हिमाचल में करवाने की उठाई मांग
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर गुजरात में हिमाचल के वन कर्मचारियों की सहभागिता
हिमाचल में कार्यक्रम की मेजबानी देने का उठाया मुद्दा
अरविन्द मंडयाल/देवभूमि लाइव टीवी।
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर गांधीनगर, गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, वन वृत्त मंडी, हिमाचल प्रदेश की टीम ने सहभागिता की। देशभर के 18 राज्यों से वन कर्मचारी एवं प्रतिनिधि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान गुजरात सरकार के वन मंत्री अर्जुन भाई मोडवाडिया, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख डॉ. जयपाल सिंह सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
वन वृत्त मंडी की ओर से वन वृत्त अध्यक्ष छोटू यादव, महासचिव सुरेश कुमार, आईटी सेल प्रभारी प्रदीप कुमार, वन मंडल प्रधान करसोग अंकित मेहता, रेंज प्रधान उरला-जोगिंदर नगर रामकृष्ण तथा रेंज प्रधान सेरी-करसोग गिरिराज ने कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर वन वृत्त मंडी के अध्यक्ष छोटू यादव ने वन शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि वन एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वन शहीदों की शहादत सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके आदर्श देशभर के वन कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान छोटू यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समक्ष आगामी वर्ष होने वाले राष्ट्रीय वन शहीद दिवस कार्यक्रम की मेजबानी हिमाचल प्रदेश को प्रदान करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल को इसकी मेजबानी मिलती है तो प्रदेश की धरती पर देशभर से वन कर्मचारी एवं प्रतिनिधि एकत्रित होकर वन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे और उनके योगदान एवं बलिदान को व्यापक स्तर पर याद किया जा सकेगा।
वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, वन वृत्त मंडी की टीम ने राष्ट्रीय कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की सहभागिता दर्ज करवाते हुए वन शहीदों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
RCFC को रोकने के लिए रोज नए नए संगठनों का समर्थन मिल रहा है : गुरु शरण परमार 

विद्युत बोर्ड पेंशनर्स संघ के 150 लोग धरना स्थल पर समर्थन देने पहुँचे : गुरु शरण परमार 

जोगिंदर नगर/शिव कुमार।

क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) बचाओ संघर्ष समिति जोगिंदर नगर को क्रमिक अनशन के 23वें दिन में विद्युत बोर्ड पेंशनर्स संघ जोगिंदर नगर का समर्थन धरना स्थल पर मिला l इस मौके पर संघ के प्रधान सुरेंदर ठाकुर, सचिव नौता राम, कांशीराम वर्मा, ब्रिज गोपाल अवस्थी, शेर सिंह ठाकुर उमेद कटवाल, दान सिंह ठाकुर आदि ने संघर्ष समिति को आश्वासन दिया कि जहाँ भी उनकी जरुरत हो वह हमेशा संघर्ष समिति के साथ खड़े रहेंगे और यह संस्थान किसी भी कीमत पर यहाँ से स्थानांत्रित नहीं होने दिया जाएगा और केंद्रीय आयुष विभाग व राष्ट्रीय औषधीय पौध बोर्ड को अपनी भावनाशून्यता पर शर्म आनी चाहिए कि पिछले 23 दिनों से जोगिंदर नगर के करीब 100 लोग भूख हड़ताल पर बैठ चुके और तीन बड़ी रैलियां भी हजारों की संख्या वाली हो चुकी हैं मगर विभाग सारी बातें देखकर भी अनदेखा कर रहा है जो कि एक गंभीर विषय है और ऐसे में लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है और अगर यह आंदोलन उग्र हुआ तो विभाग को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा l अगर विभाग के कर्मचारियों ने कोई गलती की है तो इसकी सजा जोगिंदर नगर के किसानों को देना उचित नहीं है l संघर्ष समिति के संयोजक मंडल के सदस्य कुशाल भारद्वाज व अजय ठाकुर ने बताया कि 23वें दिन क्रमिक अनशन में NSUI की टीम बैठी जिसमें अर्पित वर्मा जिला उपाध्यक्ष, अमन पूर्व सचिव, विकास कार्यकर्त्ता और सुनील शर्मा बैठे जिन्होंने पिछले दिन बैठे हुए मझारनू पंचायत के प्रधान राम चंदर पॉल, बाता री बिहूँ पंचायत के पूर्व उप प्रधान कालिदास ठाकुर, राकेश व सन्नी की जगह बैठे l इस अवसर पर भूपेंद्र ठाकुर, विशाल शर्मा, पान सिंह ठाकुर, कर्म चंद आदि मौजूद रहे l
जय मां बगलामुखी
जय सिया राम 
जय हनुमान
ॐ नमः शिवाय
संघर्ष समिति जल्दी ही दिल्ली आयुष मंत्रालय कूच करेगी : गुरु शरण परमार 
जोगिंदर नगर/ शिव कुमार।
क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) बचाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्रालय से मुलाकात करने के लिए जल्दी ही जाएगा और अपनी एक सूत्रीय माँग को पुरजोर तरीके से रखेगा कि यह संस्थान किसी भी कीमत पर जोगिंदर नगर से बाहर नहीं जाएगा l यह जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि अगले एक सप्ताह के अंदर ही संघर्ष समिति को आयुष मंत्रालय में अपनी बात रखने का समय राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा व कांगड़ा लोकसभा से सांसद राजीव भारद्वाज की मध्यस्तता से समय मिलने वाला है l 11सितम्बर को दोपहर 01:00 बजे संघर्ष समिति ने एक आम सभा बुलाई है इसमें जिस भी संघर्ष के साथी ने किसी भी रूप में संघर्ष समिति के आज तक के सफर में साथ दिया है उन सब  के सुझाव भविष्य की रणनीति बारे लिए जाएंगे l संघर्ष समिति ने अब आने वाले समय में जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र को 4-5 जोन में बांटकर लड़ भड़ोल, चौंतड़ा, मच्छयाल, गलू आदि क्षेत्रों में जाकर स्थानीय स्तर पर जनसभाएं करने का प्रस्ताव रखा है जो कि उन क्षेत्रों के संघर्ष समिति के साथ जुड़े जागरूक जोगिंदर नगर वासियों के साथ मिल बैठकर तय की जाएगी l क्रमिक अनशन के 22वें दिन राम चंदर पॉल प्रधान ग्राम पंचायत मझारनू, राकेश कुमार, कालिदास ठाकुर पूर्व उप प्रधान ग्राम पंचायत बाता री बिहूँ व सन्नी सिंह ने जिम्मेदारी संभाली l इस अवसर पर कुशाल भारद्वाज, अजय ठाकुर, राम लाल वालिया, निहाल सिंह गुलेरिया, शेर सिंह ठाकुर, लाभ सिंह, अरुण गुलेरिया, कांशीराम वर्मा आदि मौजूद रहे l
राजकीय महाविद्यालय लड़भडो्ल में 4 वर्षों से तीन विषयों के प्राध्यापकों के पद रिक्त *इंग्लिश, इतिहास एवं राजनीतिक शास्त्र विषय के नहीं हैं प्राध्यापक, आखिर किस तरह से मिलेगा शिक्षा को बढ़ावा जानिए** क्या गुहार लगाई महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने <nis:link nis:type=tag nis:id=journalistshivwalia nis:value=journalistshivwalia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlightseveryone nis:value=highlightseveryone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyonehighlights nis:value=everyonehighlights nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jogindernagar_mandi_himachal. nis:value=jogindernagar_mandi_himachal. nis:enabled=true nis:link/>
अंडर-14 खंड चौंतड़ा प्रथम की बालक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रुब्बल में प्रसिद्ध के हस्तरेखा विशेषज्ञ लेख राज शर्मा ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
अपनी ओर से खिलाड़ियों को दी 21 हजार रुपये की नकद सहायता राशि
अंडर-14 खंड चौंतड़ा प्रथम की बालक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
जोगिंद्र नगर/उमेश कुमार।
खंड चौंतड़ा प्रथम के अंतर्गत 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के विद्यार्थियों की तीन दिवसीय बालक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रुब्बल में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय के हस्तरेखा विशेषज्ञ लेख राज शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को अपनी ओर से 21 हजार रुपये की नकद सहायता राशि भी भेंट की।
बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं 💐पाइन ग्रोव इंटरनेशनल स्कूल लड़भडो्ल के विद्यार्थियों ने अंडर 19 जोनल लेवल छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन रहे **ऑल ओवर विजेता कबड्डी प्रथम स्थान वहीं योगा में रहे रनर अप **जानिए क्या कहा निदेशक बलवंत ठाकुर ने <nis:link nis:type=tag nis:id=journalistshivwalia nis:value=journalistshivwalia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlightseveryone nis:value=highlightseveryone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jogindernagar_mandi_himachal nis:value=jogindernagar_mandi_himachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyonehighlights nis:value=everyonehighlights nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhadol nis:value=bhadol nis:enabled=true nis:link/>
पेंशनर संघ की बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा

जोगिंद्रनगर/शिव कुमार। 
हिम आंचल पेंशनर संघ इकाई जोगिंद्रनगर-चौंतड़ा खंड की बैठक में वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ 95 से 96 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले पेंशनरों के बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गैस सिलेंडर लेने तथा अस्पतालों में उपचार करवाने के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को लंबे समय तक कतारों में खड़ा होने से राहत देने के लिए संबंधित विभागों को उचित व्यवस्था करनी चाहिए।

वक्ताओं ने जोगिंद्रनगर बाजार में लावारिस कुत्तों और बैलों की समस्या के साथ-साथ आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम पर भी चिंता जताई। उन्होंने नगर परिषद और प्रशासन से इन समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कदम उठाने की मांग की।

बैठक में क्षेत्रीय सहसुविधा केंद्र (RCFC) के स्थानांतरण का मुद्दा भी उठाया गया। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार का आयुष मंत्रालय जोगिंद्रनगर से RCFC के स्थानांतरण के निर्णय को रद्द करेगा।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र शर्मा, इकाई प्रधान नेक राम शास्त्री, भूपेंद्र ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सरद सिंह ठाकुर, जिला सलाहकार सुभाष ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, पूर्व महासचिव बलदेव ठाकुर, नेशनल शिक्षक पुरस्कार विजेता गोपाल चंद शर्मा, रोशन लाल ठाकुर, खंड उपाध्यक्ष दान सिंह ठाकुर सहित भीम सिंह, चरन दास, चंद्र सिंह ठाकुर, ज्ञान चंद ठाकुर, राम लाल, रघुवीर सिंह, हरदेव सिंह राणा, श्याम सिंह ठाकुर, राजकुमार वालिया, प्रकाश चंद, बेली राम वर्मा, चमेल सिंह, प्रभात सिंह राठौर, मान सिंह वर्मा, संसार चंद, नरेंद्र सिंह ठाकुर, मिलाप ठाकुर, बीरी सिंह ठाकुर, शेर सिंह, कर्ण सिंह, ज्ञान सिंह ठाकुर, मस्त राम, प्यार चंद वर्मा, रत्न चंद ठाकुर, सुक्षम कुमार नाग, वीरेंद्र कुमार ठाकुर, नारायण सिंह राणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
RCFC-NR1 को जोगिंदरनगर में बनाए रखने और मजबूत करने की मांग

जोगिंदरनगर/सुनील कुमार। 
भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री दमनदीप सिंह ने जोगिंदरनगर स्थित RCFC-NR1 को स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करते हुए इसे यहीं बनाए रखने और सुदृढ़ करने की मांग उठाई है।

दमनदीप सिंह ने कहा कि RCFC-NR1 पिछले करीब 13 वर्षों से जोगिंदरनगर में औषधीय एवं हर्बल पौधों के संरक्षण, संवर्धन, खेती, संग्रहण तथा अनुसंधान से जुड़ी गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि इसे नौणी विश्वविद्यालय के उद्यानिकी विभाग में स्थानांतरित करने से पहले केंद्र के अब तक के कार्यों और भविष्य की संभावनाओं की व्यापक समीक्षा की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों का विषय केवल उद्यानिकी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध आयुष, आयुर्वेद, फार्माकोलॉजी, फार्मेसी, जैव प्रौद्योगिकी और पारंपरिक चिकित्सा से है। ऐसे में विभिन्न विभागों और शोध संस्थानों को जोड़कर RCFC-NR1 को एक मजबूत सहयोगात्मक अनुसंधान केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।

दमनदीप सिंह ने कहा कि केंद्र को मजबूत करने से स्थानीय किसानों को औषधीय पौधों की खेती, युवाओं को शोध, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और रोजगार तथा पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण के नए अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा हर्बल उत्पाद विकास, गुणवत्ता मानकीकरण, मूल्य संवर्धन और पशुओं के लिए हर्बल फीड जैसे क्षेत्रों में भी अनुसंधान की संभावनाएं हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की कि स्थानांतरण का अंतिम निर्णय लेने से पहले NMPB, आयुष मंत्रालय, आयुष एवं उद्यानिकी विभाग, विश्वविद्यालयों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, किसानों और अन्य हितधारकों से व्यापक विचार-विमर्श किया जाए।

उन्होंने कहा कि “कमजोरी का समाधान संस्था को कमजोर करना नहीं, बल्कि उसे मजबूत करना होना चाहिए।” दमनदीप सिंह ने जोगिंदरनगर की जनता से भी इस मुद्दे पर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से एकजुट होकर RCFC-NR1 को बचाने तथा इसे क्षेत्र में आयुष, औषधीय पौधों और अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में प्रयास करने की अपील की।
ॐ जय गंग गणपत्य नमो नमः 
श्री सिद्धिविनायक नमो नमः
ॐ नमः शिवाय
जय मां बगलामुखी
मंडी में कंगना रनौत का चिल्लाना, जयराम ठाकुर की विफलता पर निशाना

जोगिंदर नगर/उमेश कुमार। 
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राकेश चौहान ने मंडी सांसद कंगना रनौत द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों पर काम में लापरवाही के आरोप लगाए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा है।

चौहान ने कहा कि यदि सांसद के आरोप सही हैं और मंडी जिले में प्रशासनिक व्यवस्था इतनी खराब है, तो जयराम ठाकुर ने अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव के बावजूद इन मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से क्यों नहीं उठाया। उन्होंने सवाल किया कि विकास कार्यों में देरी और जनसमस्याओं के लंबित रहने पर अधिकारियों की जवाबदेही क्यों तय नहीं की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर मंडी को लेकर राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का खामियाजा कहीं जनता को तो नहीं भुगतना पड़ रहा है। चौहान ने कहा कि सांसद और नेता प्रतिपक्ष को आरोप-प्रत्यारोप के बजाय मंडी की समस्याओं पर मिलकर आवाज उठानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि “मंडी की जनता को चिल्लाने वाली राजनीति नहीं, बल्कि काम करने वाली राजनीति चाहिए।” चौहान ने दोनों नेताओं से मंडी के विकास में आ रही बाधाओं और उनकी जिम्मेदारी को लेकर जनता के सामने स्पष्ट जवाब देने की मांग की।
जय श्री सीया राम
नींद की झपकी ने मचाया कहर, थाना चौक पर दुकान में जा घुसी जीप
जय मां चतुर्भुजा