चांडिल: एनएच-33 पर चौका से दुबराजपुर तक मरम्मत से महाजाम, 2 किमी लंबी कतार
एनएच-33 पर दुबराजपुर से चौका थाना मोड़ तक मरम्मत के कारण शुक्रवार शाम 6 बजे महाजाम लग गया।वन-वे किए जाने से दो किमी तक वाहनों की कतार लगी,एंबुलेंस भी फंसी। पुलिस ने पहुंचकर जाम हटाया। वहीं चौका-कांड्रा रोड पर भी तीन घंटे जाम रहा।जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।