Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Jdu
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
rpnnews
रेवाड़ी पुलिस सदर थाने व पॉलिटेक्निकल कॉलेज लिसाना में नशा मुक्ति स्ट्रेस मैनेजमेंट * मेडिटेशन * योग के बारे में युवाओं को जागरूक किया
Rewari, Rewari
| Oct 9, 2026
MORE NEWS
रेवाड़ी शराब के ठेकों पर हथियार के दम पर लूटपाट करने वालो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rewari, Rewari | Oct 9, 2026
नगर परिषद नवनियुक्त उपप्रधान निखिल मंढैया को नया बाजार एसोसिएशन के प्रधान राकेश भाटोटिया व व्यापारियों ने दी बधाई रेवाड़ी नगर परिषद के नवनियुक्त उपप्रधान निखिल मंढैया के निवास स्थान पर नया बाजार एसोसिएशन के प्रधान राकेश भाटोटिया अपनी टीम के साथ पहुंचे बधाई देने व अन्य बाजार के व्यापारी भाइयों ने भी उनको बधाई दी और बाजार की समस्याओं से भी अवगत करवाया * उपप्रधान निखिल मंढैया ने व्यापारी भाइयों का धन्यवाद किया और उनकी समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया
Rewari, Rewari | Oct 9, 2026
रेवाड़ी पुलिस की मुहिम: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना, में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को नशा मुक्त एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का दिया संदेश रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में रेवाड़ी पुलिस द्वारा युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से बचाने और पूरे जिले को पूर्णतः नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से रेवाड़ी पुलिस द्वारा लगातार विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को रेवाड़ी पुलिस द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना, में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक थाना माडल टाउन निरीक्षक मनोज कुमार व उनकी टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना का दौरा किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जागरूकता कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद आचार्य कर्मबीर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नैतिक मूल्यों और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और एक सशक्त समाज के निर्माण के लिए उनका शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का विस्तार से मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक थाना माडल टाउन निरीक्षक मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को नशे की दलदल से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। इसके साथ ही उन्होंने बढते साइबर अपराधों से बचाव और यातायात नियमों के पालन को लेकर भी उपयोगी जानकारी दी गई। रेवाड़ी पुलिस की अपील: पुलिस प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों से अपील की गई कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है या अवैध गतिविधियों में संलिप्त है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। रेवाड़ी पुलिस जिले को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Rewari, Rewari | Oct 9, 2026
*एडीसी ने अनाज मंडी का दौरा कर खरीद प्रक्रिया का लिया जायजा किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में ली जानकारी रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। एडीसी राहुल मोदी ने शुक्रवार को अनाज मंडी रेवाड़ी का दौरा किया और बाजरा खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनी तथा अधिकारियों को निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध तरीके से खरीद करने तथा उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए। एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों की फसल की समय पर खरीद, उठान और भुगतान हो, इसी लक्ष्य को लेकर सभी संबंधित एजेंसियों के अधिकारी कार्य करें। सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जाए। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं चौक चौबंद हों। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीसी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मंडी में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके साथ उन्होंने मंडी में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अटल कैन्टीन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया की लगातार निगरानी रखें और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। ------
Rewari, Rewari | Oct 9, 2026
*मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीसी से की समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक डीसी अभिषेक मीणा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीसी से जुड़े वीसी उपरांत डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए दिशा-निर्देश रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल की राज्य स्तरीय बैठक में समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की। सभी जिलों के साथ की गई वीसी में रेवाड़ी लघु सचिवालय से डीसी अभिषेक मीणा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जुड़े। वीसी उपरांत डीसी ने जिला के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों के साथ समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। सभी अधिकारी शिकायतों का निर्धारित समय में निपटारा करते हुए उनकी एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) भी पोर्टल पर सही तरीके से अपलोड करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत ओवरड्यू नहीं होनी चाहिए। शिकायत के निपटारे के बाद एटीआर को सभी आवश्यक तथ्यों एवं दस्तावेजों के साथ सही तरीके से अपलोड किया जाए। डीसी ने बताया कि समाधान प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य विभागीय स्तर पर प्राप्त शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करना है। ऐसे में सभी अधिकारी प्रत्येक मामले की गंभीरता से समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन एवं विभिन्न हितधारकों से संबंधित शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित न रहकर समाधान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रत्येक शिकायतकर्ता को उचित एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा निस्तारित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य कर रही है, जिसका लाभ सीधे रूप से नागरिकों को मिल रहा है। बैठक में एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम दलबीर सिंह, सीटीएम जितेंद्र कुमार और डीआरओ प्रदीप देशवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। -------------- *कैप्शन :- लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर समीक्षा बैठक में दिशा निर्देश देते हुए डीसी अभिषेक मीणा।* ----------
Rewari, Rewari | Oct 9, 2026
बावल में तीन#शराब ठेकों पर#लूटपाट के मामले में दो #आरोपी गिरफ्तार #हथियार दिखाकर#लूटीं बियर की पेटियां#पेटीएम मशीन और अन्य सामान में की तोड़फोड़
Rewari, Rewari | Oct 9, 2026
बावल में तीन#शराब ठेकों पर#लूटपाट के मामले में दो #आरोपी गिरफ्तार #हथियार दिखाकर#लूटीं बियर की पेटियां#पेटीएम मशीन और अन्य सामान में की तोड़फोड़
Rewari, Rewari | Oct 9, 2026
'लोकतंत्र बचाओ आंदोलन' में जाने से रोकने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष छाबड़ी हाउस अरेस्ट * आवाज़ दबाने से विचार नहीं दबते, रास्ते रोकने से संघर्ष नहीं रुकता: सुभाष छावड़ी * मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की उठाई मांग रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ आंदोलन' में शामिल होने जा रहे जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी को पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को उनके आवास पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। सुबह से ही उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। अपनी नजरबंदी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सुभाष छाबड़ी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा हनन करार दिया। उन्होंने कहा, "यह कैसी आज़ादी है जहाँ विपक्ष को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार भी नहीं है? लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ को दबाने के बजाय सुना जाना चाहिए, लेकिन इस तरह के पुलिसिया पहरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले नहीं तोड़ सकते। आवाज़ दबाने से विचार नहीं दबते और रास्ते रोकने से जनता का संघर्ष कभी कमजोर नहीं पड़ेगा।" संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए छावड़ी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी सत्ता के इस दमन के आगे झुकने वाली नहीं है। लाठियों, पुलिस और पहरों के डर से जनहित की लड़ाई नहीं थमेगी; संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस की आवाज़ बुलंद रहेगी और यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
Rewari, Rewari | Oct 9, 2026