*गिरे, संभले और फिर उड़ चले — राज के नन्हे स्केटर्स*
राज इंटरनेशनल स्कूल का मैदान आज किसी खेल के मैदान से कम नहीं, बल्कि एक छोटे से स्केटिंग रिंक में बदल गया। वजह थी; कक्षा 1 से 8 तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों की इंटर हाउस स्केटिंग प्रतियोगिता। जैसे ही सीटी बजी, छोटे-छोटे पैरों में पहिए दौड़ पड़े और पूरा स्कूल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
सबसे खास बात रही बच्चों की तैयारी। सभी स्केटर्स फुल सेफ्टी गियर — हेलमेट, नी गार्ड, एल्बो गार्ड और रिस्ट गार्ड के साथ मैदान में उतरे। किसी ने स्पीड से सबको चौंकाया तो किसी ने अपने बैलेंस और स्टाइल से दर्शकों का दिल जीत लिया।
प्रतियोगिता में बच्चों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। हर रेस में बच्चे एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे, लेकिन हार-जीत से परे सभी के चेहरों पर जीत का आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। अभिभावक भी अपने बच्चों को स्केटिंग करते देख बेहद उत्साहित नजर आए।
स्केटिंग कोच राजेश के मार्गदर्शन में हुई इस प्रतियोगिता ने साबित कर दिया कि राज इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी बराबर महत्व दिया जाता है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में न सिर्फ खेल भावना बढ़ती है, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और जीतने की जिद भी पैदा होती है। प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया ।
Rewari, Rewari | Nov 23, 2026