बूंदी: आरजीएचएस दवाइयों के लिए पेंशनर्स ने कलेक्टर से की मुलाकात, फार्मा स्टोर्स के साथ वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की
Bundi, Bundi | Oct 29, 2024 राजस्थान पेंशनर मंच जिला बूंदी के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने आरजीएचएस की दवाइयां सुगमता से उपलब्धता को लेकर जिला कलेक्टर से तीसरी बार मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की।पेंशनर मंच के जिला अध्यक्ष घनश्याम दुबे एवं मुख्य संरक्षक ने बताया कि प्रशासनिक शिथिलता और निजी पंजीकृत मेडिकल फार्मा स्टोर्स का स्वार्थ पूर्ण रवैए के कारण परेशानी हो रही है।