बूंदी: SP राजेन्द्र मीणा ने जवानों व अधिकारियों के साथ शहर में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Bundi, Bundi | Oct 28, 2024 बूंदी एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा ने जिले में दीपावली पर्व पर शांति व कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को शहर का जवानों के साथ पैदल भ्रमण किया। पैदल भ्रमण के दौरान उन्होंने बून्दी शहर पुलिस कंट्रोल रूम से सब्जी मंडी, कोटा रोड, इन्द्रा मार्केट, महावीर सर्किल, मीरा गेट, ठठेरा बाजार सहित शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए नवल सागर तक पैदल मार्च किया।