बूंदी: करवर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना स्तर के टॉप-10 आरोपियों में था शामिल
Bundi, Bundi | Oct 28, 2024 जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया की थानाधिकारी पुलिस थाना करवर के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए जानलेवा हमला करने के प्रकरण मे वांछित आरोपी बनवारी गुर्जर को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त ट्रेक्टर को जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है। उक्त आरोपी थाना स्तर की टॉप-10 अपराधियो की सुची मे शामिल है।