बूंदी: नाथों का झोपड़ा गाँव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, एक महिला सहित 9 लोग हुए घायल
Bundi, Bundi | Oct 28, 2024 नैनवा थाना क्षेत्र के नाथों का झोपड़ा गांव में सोमवार को दोपहर 3:00 बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खुनी संघर्ष हो गया। खूनी संघर्ष में एक महिला सहित 9 जने घायल हो गए। जिसमे से 7 घायलों को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सभी का इलाज जारी है।एक दिन पूर्व एक पक्ष के दो बच्चों के साथ भी मारपीट हुई थी। जिसका पुलिस में परिवाद भी दिया था।