बंजरिया: सदर अनुमंडल मोतिहारी के बुनियाद केंद्र में दिव्यांग, विधवा और बुजुर्गों की मुफ्त जांच कर दवा दी जाती है
सदर अनुमंडल मोतिहारी के बुनियाद केंद्र में दिव्यांग,विधवा व बुजुर्गों की मुफ्त जांच कर दवा दी जाती है। पब्लिक एप्प की टीम से बात करते हुए ब्रजेश कुमार ने गुरुवार बताया कि हमारे यहां मुफ्त जांच कर ट्राई साइकल दी जाती है। बुजुर्गों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवा दी जाती है। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 4 बजे दिव्यांगों का फिजियोथेरेपी के द्वारा व्यायाम कराया जाता है।