पटियाली: नगला खिमाई में जहरीली दवा डालकर दो लाख रुपये कीमत की सरसों की फसल को नष्ट करने का आरोप
पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के नगला खिमाई गांव में पुरानी रंजिश के चलते सरसों की खड़ी फसल में जहरीली दवा डालकर नष्ट करने का आरोप लगा है। अधिवक्ता गोविन्द कुमार ने आरोपियों पर करीब दो लाख रुपये की फसल बर्बाद करने और उनके वृद्ध पिता को बेटे की हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।