माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान अन्तर्गत घर - घर विराजेंगे मिट्टी गणेश
-
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में आज म प्र जन अभियान परिषद टीकमगढ़ के ब्लॉक जतारा में माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान अंतर्गत शा.स्नातक महाविद्यालय जतारा के सभाकक्ष में पियूष प्रजापति ने प्रोफेसर्स ,छात्रों और छात्राओं को मिट्टी से गणेश मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर म प्र जन अभियान परिषद जिला समन्वयक डॉ सुनील कटियार , पूर्व प्राचार्य रमेश चन्द्र अहिरवार,परामर्शदाता नवल सक्सेना , नवांकुर संस्था प्रमुख, प्रस्फुटन समिति सदस्य एवं ने माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के पोस्टर का विमोचन किया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉ सुनील कटियार ने माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के संबंध में छात्रों और छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाजार से प्लास्टर ऑफ पेरिस की भगवान गणेश जी की मूर्ति न खरीदें, स्वयं अपने हाथ से माटी से भगवान गणेश जी की प्रतिमा बनाएं और प्राकृतिक रंगों से उनको सुन्दर सजाएं। भगवान गणेश जी का विधि विधान से पूजन करें। प्राकृतिक रंगों से जल प्रदूषण नहीं होगा। इसलिए आप सभी अपने अपने घर में मिट्टी गणेश बैठा कर पूजन करें।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् एवं नर्मदा समग्र द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी माटी गणेश–सिद्ध गणेश अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य केवल मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का निर्माण करना नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज में हर-घर गणेश, घर-घर गणेश की भावना को और मजबूत करना है। इस वर्ष अभियान के अंतर्गत हर घर में अधिक से अधिक माटी गणेश प्रतिमाओं के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नवांकुर संस्थाएं, नवांकुर सखियाँ, प्रस्फुटन समितियां, स्थानीय समुदाय, स्वयंसेवी संस्थाएँ, सामाजिक संगठन, युवा, महिलाएँ और जन अभियान परिषद् से जुड़े कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करेंगे।
हमारा आग्रह है कि इस वर्ष प्रत्येक परिवार माटी की गणेश प्रतिमा स्थापित करे और विसर्जन भी घर में ही करे। घर में एक छोटे पात्र, बाल्टी या अन्य उपयुक्त स्थान पर प्रतिमा का विसर्जन किया जा सकता है। बाद में उस मिट्टी का उपयोग पौधरोपण या अन्य उपयोगी कार्यों में किया जा सकता है। इससे एक ओर हमारी धार्मिक आस्था और परंपरा कायम रहेगी, वहीं दूसरी ओर नदियों, तालाबों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने में सहायता मिलेगी।
प्रदेश की जनता से आह्वान
हम चाहते हैं कि भगवान श्री गणेश प्रत्येक घर में विराजें और प्रत्येक परिवार इस अभियान का सहभागी बने। यह अभियान किसी एक संस्था या सरकार का अभियान नहीं है, बल्कि यह जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण का अभियान है। मैं प्रदेश के सभी नागरिकों, विशेषकर हमारे युवा साथियों, मातृशक्ति, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और जन अभियान परिषद् के कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएँ।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh