अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध टीकमगढ़ पुलिस का जिला स्तरीय अभियान
-
अवैध शराब के खिलाफ टीकमगढ़ पुलिस का शिकंजा, 113 प्रकरणों में 113 आरोपियों पर कार्रवाई
-
622 लीटर अवैध शराब जब्त, कोतवाली पुलिस ने 4500 लीटर महुआ लहान किया नष्ट
-
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर अग्रवाल द्वारा जिले में अवैध एवं जहरीली शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत चेकिंग, निगरानी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री राहुल कटरे के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 102 प्रकरणों में 102 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल 412 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,43,875/- है, जब्त की गई।
इसी अभियान के क्रम में आज थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नए बस स्टैंड के पास स्थित संदिग्ध डेरों एवं अवैध शराब निर्माण के संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 11 आरोपियों से 210 लीटर अवैध शराब जब्त की गई तथा 310 डिब्बों में रखा लगभग 4500 लीटर महुआ लहान नष्ट किया गया। प्रकरणों में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Tikamgarh
SP Tikamgarh
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh