हरिद्वार: निकाय चुनाव के चलते SSP परमेंद्र डोभाल ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ जिले भर में छापेमारी के दिए निर्देश
SSP परमेंद्र डोभाल ने निकाय चुनावों के दौरान अवैध शराब की तस्करी रोकने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी के निर्देश दिए हैं। जिले भर के सभी कोतवाली और थानों को कप्तान ने हिदायत देते हुए कहा है कि अगर कहीं अवैध शराब की तस्करी पाई गई, तो संबंधित कोतवाल और थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे। रविवार शाम 5 बजे SSP कार्यालय द्वारा ये जानकारी प्राप्त हुई।