Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
thehardoisamachar
8
7
सवायजपुर मामले में अब दूसरा पक्ष का भी बयान आया सामने, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के भतीजे पर लोहे की रॉड से मंजीत पाल पर हमला करने का आरोप, थाने में तहरीर देने पर भी नही हुई कार्यवाई। मंजीत की भतीजी ने वीडियो जारी कर बताया अपना पक्ष
Bilgram, Hardoi
| Aug 30, 2026
MORE NEWS
7
सीएम डैशबोर्ड और राजस्व कार्यों की समीक्षा, लापरवाही पर नलकूप विभाग के अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश हरदोई, 31 अगस्त। स्वामी विवेकानंद सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं राजस्व-विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व कार्यों और कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त प्रगति की जानकारी ली। कम प्रगति वाले विभागों को विशेष प्रयास कर लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और लंबित प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की रैंकिंग और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित आंकड़ों का नियमित अनुश्रवण किया जाए। जिन योजनाओं में प्रगति कम है, उनमें तत्काल सुधार लाया जाए। समीक्षा के दौरान नलकूप विभाग की प्रगति और पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने पाया कि एसडीओ नलकूप प्रमोद कुमार और एक्सईएन नलकूप द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों का अपेक्षित रूप से अनुपालन नहीं किया गया। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देशों का समयबद्ध एवं गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए। सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए योजनाओं की प्रगति में सुधार लाएं और जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, समस्त उप जिलाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Aug 31, 2026
जनसुनवाई में 96 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश हरदोई, 31 अगस्त। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। कुल 96 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के दौरान कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी निगरानी करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मयंक कुंडू समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Bilgram, Hardoi | Aug 31, 2026
यूजीसी के बदलाव वापस लेने और सवर्ण आयोग के गठन की मांग, नारों के साथ निकला पैदल मार्च हरदोई, 31 अगस्त। शिक्षा, आरक्षण और सामाजिक अधिकारों से जुड़ी मांगों को लेकर सोमवार को हरदोई में सामाजिक कार्यकर्ता राजवर्धन राजू के आह्वान पर पैदल मार्च निकाला गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं, बुद्धिजीवियों और अधिवक्ताओं ने मार्च में हिस्सा लिया। मार्च गांधी मैदान से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी से जुड़े बदलावों को वापस लेने, आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने और सवर्ण आयोग के गठन की मांग उठाई। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद पैदल मार्च सभा में बदल गया। आयोजक राजवर्धन राजू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। राजवर्धन राजू ने कहा कि उनकी मांगें युवाओं और समाज के भविष्य से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर समय रहते विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
Bilgram, Hardoi | Aug 31, 2026
प्रोजेक्ट अलंकार को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक, 57 विद्यालयों से प्रस्ताव जल्द देने के निर्देश हरदोई, 31 अगस्त। स्वामी विवेकानंद सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट अलंकार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार योजना का उद्देश्य सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में जरूरी अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। उन्होंने विद्यालयों से योजना का लाभ उठाकर शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने की अपील की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विद्यालय समयबद्ध तरीके से अपने प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें। कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पाठक ने योजना के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद के 72 सहायता प्राप्त विद्यालयों में से 6 विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत कार्य शुरू हो चुका है। 7 विद्यालयों के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, जबकि 2 विद्यालयों के प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया चल रही है। शेष 57 सहायता प्राप्त विद्यालयों को जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने योजना से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक ने समाधान किया। इस दौरान संबंधित अधिकारी तथा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Aug 31, 2026
जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण हरदोई, 31 अगस्त। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की व्यवस्थाओं के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की बाहरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक सूचनाएं समय से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Aug 31, 2026
फिल्म अभिनेत्री चेतना शुक्ला बनीं भारतीय युवा जनशक्ति संगठन की राष्ट्रीय प्रवक्ता, हरदोई की बेटी को मिली बड़ी जिम्मेदारी भव्य मनोनयन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनी सिंह की मौजूदगी में हुआ ऐलान, कार्यकर्ताओं में उत्साह लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब में आयोजित भारतीय युवा जनशक्ति संगठन के संगठन विस्तार कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री चेतना शुक्ला को संगठन का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया। हरदोई की रहने वाली चेतना शुक्ला को मिली इस जिम्मेदारी के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनी सिंह की मौजूदगी में चेतना शुक्ला के मनोनयन की घोषणा की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व सचिव एवं सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. ओम प्रकाश मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विशेष सचिव डॉ. सीपी शर्मा तथा विशेष अतिथि के रूप में प्रगतिशील उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल सिंह यादव ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान संगठन के विभिन्न जिलों से पहुंचे जिलाध्यक्षों, नव नियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों और पदाधिकारियों को पटका पहनाकर प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। चेतना शुक्ला के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने को संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और उसकी गतिविधियों को मजबूती देने वाला कदम बताया। वहीं, समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर चेतना शुक्ला को बधाई दी। विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच आयोजित कार्यक्रम में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई।
Bilgram, Hardoi | Aug 31, 2026
एक परिवार में दो मोर्चों पर ‘महाभारत’! महिलाएं भिड़ीं, सगे भाई भी आमने-सामने—दोनों पक्ष घायल, थाने में क्रॉस तहरीर हरदोई। मल्लावां थाना क्षेत्र के खेरवा गांव में दो सगे भाइयों शाकिर और जाकिर के परिवारों के बीच विवाद ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया। एक ही पारिवारिक विवाद के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट की स्थिति बन गई। एक ओर परिवार की महिलाएं आपस में भिड़ गईं, वहीं दूसरी ओर दोनों सगे भाई भी आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं। विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। इसके चलते मामले में क्रॉस शिकायत सामने आई है। घटना के बाद अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट में किसकी क्या भूमिका रही। दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों और चोटों की स्थिति की भी जांच की जा रही है। एक ही परिवार के दो भाइयों के परिवारों के बीच हुए इस विवाद ने गांव में भी चर्चा का माहौल बना दिया है। पुलिस की निष्पक्ष जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Bilgram, Hardoi | Aug 30, 2026
हरदोई: विश्व हिंदू परिषद की जिला योजना बैठक संपन्न, शुभम बाजपेयी बने बजरंग दल के जिला संयोजक हरदोई। शहर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जिला योजना बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन के आगामी छह माह में प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और उनकी रूपरेखा तय की गई। बैठक में अवध प्रांत सह मंत्री अविनाश जी मुख्य अतिथि और उन्नाव विभाग मंत्री विद्या रतन जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में परिषद के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों पर चर्चा हुई। साथ ही जिले में संगठन को और मजबूत करने के लिए खंड स्तर तक समितियों को जल्द पूर्ण करने की योजना बनाई गई। अविनाश जी ने बताया कि परिषद के प्रमुख अभियानों में हित चिंतक अभियान भी शामिल है। यह अभियान प्रत्येक तीन वर्ष में आयोजित किया जाता है और इस बार 22 नवंबर से शुरू होगा। अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को विश्व हिंदू परिषद का हित चिंतक सदस्य बनाएंगे। विद्या रतन जी ने कहा कि परिषद की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गाष्टमी और गोपाष्टमी समेत आगामी कार्यक्रमों के आयोजन की योजना तैयार की जा चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को व्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न कराने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष आशीष महेश्वरी ने कहा कि परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का मान-सम्मान है और कार्यकर्ता अपने मान-सम्मान के लिए तन-मन-धन से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी समर्पण के कारण हरदोई जिला प्रांत में विभिन्न क्षेत्रों में आगे है और आगे भी रहेगा। हरदोई जिले के नए जिला संगठन मंत्री अभिषेक जी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संगठन में किए गए बदलाव बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी में कुछ बदलाव भी किए गए। शाहाबाद के शुभम बाजपेयी को बजरंग दल का जिला संयोजक बनाया गया। इसके अलावा कृष्ण कुमार को विशेष संपर्क, मनोज नेगी को उपाध्यक्ष, हिमांशु को धर्म प्रसार, रवि को समरसता, नागेंद्र को सह मंत्री, ओंकार को संस्कार प्रमुख, धर्मेंद्र को सह संस्कार प्रमुख, विजय महाकाल को सह कोषाध्यक्ष और सर्वदमन को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही कई प्रखंडों में भी नवीन दायित्व सौंपे गए। मंच संचालन जिला मंत्री गौरव ने किया। कार्यक्रम में जिलाकार्याध्यक्ष मोहित, जिला उपाध्यक्ष सीतू रस्तोगी, जिला सह मंत्री राहुल, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अक्षतानन्द, जिला सत्संग प्रमुख संजेश, जिला सेवा प्रमुख कमलेश, जिला कोषाध्यक्ष कैलाश, जिला दुर्गावाहिनी संयोजिका अंशिका, जिला सोशल मीडिया प्रमुख प्रशांत, जिला सह संयोजक राघवेंद्र सहित हरदोई जिले और विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Aug 30, 2026