फिल्म अभिनेत्री चेतना शुक्ला बनीं भारतीय युवा जनशक्ति संगठन की राष्ट्रीय प्रवक्ता, हरदोई की बेटी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
भव्य मनोनयन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनी सिंह की मौजूदगी में हुआ ऐलान, कार्यकर्ताओं में उत्साह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब में आयोजित भारतीय युवा जनशक्ति संगठन के संगठन विस्तार कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री चेतना शुक्ला को संगठन का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया। हरदोई की रहने वाली चेतना शुक्ला को मिली इस जिम्मेदारी के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनी सिंह की मौजूदगी में चेतना शुक्ला के मनोनयन की घोषणा की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व सचिव एवं सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. ओम प्रकाश मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विशेष सचिव डॉ. सीपी शर्मा तथा विशेष अतिथि के रूप में प्रगतिशील उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल सिंह यादव ने कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के विभिन्न जिलों से पहुंचे जिलाध्यक्षों, नव नियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों और पदाधिकारियों को पटका पहनाकर प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और मनोनयन पत्र प्रदान किए गए।
चेतना शुक्ला के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने को संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और उसकी गतिविधियों को मजबूती देने वाला कदम बताया। वहीं, समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर चेतना शुक्ला को बधाई दी।
विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच आयोजित कार्यक्रम में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई।
Bilgram, Hardoi | Aug 31, 2026